Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Ramlala Pran Pratishtha: जानें पीएम मोदी के अयोध्या दौरे का विस्तृत कार्यक्रम

Ramlala Pran Pratishtha: जानें पीएम मोदी के अयोध्या दौरे का विस्तृत कार्यक्रम

लखनऊ। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। आइए जानते हैं […]

Advertisement
  • January 21, 2024 6:17 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। आइए जानते हैं उनका कार्यक्रम–

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम

  • सुबह 10:25 बजे: पीएम मोदी का अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन
  • सुबह 10:45 बजे: अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेंगे
  • सुबह 10:55 बजे: श्री राम जन्मभूमि स्थान पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: आरक्षित
  • दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे
  • 12:55 बजे: पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे
  • दोपहर 1:00 बजे: सार्वजनिक समारोह स्थल पहुंचेंगे
  • दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे।
  • 2:10 बजे: कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।

अयोध्या की सीमाएं सील

इधर, शनिवार को देश दुनिया की पवित्र जल अयोध्या पहुंच गया है। इससे रामलला का जलाभिषेक किया जायेगा। वहीं रात के 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गई है। अब 23 जनवरी तक एंट्री पास वालों को ही अंदर आने की अनुमति मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे, वो यहां पर 4 घंटे तक रुकेंगे।


Advertisement