Saturday, October 26, 2024

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी की सुबह से मंगल ध्वनि का भव्य वादन, रामलला का करेंगे स्वागत

लखनऊ। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इसी बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया है कि 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से ही मंगल गान शुरू हो जाएगा।

50 से अधिक वाद्य यंत्र

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतीन्द्र मिश्रा इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है। यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है।

अयोध्या की सीमाएं सील

इधर, शनिवार को देश दुनिया की पवित्र जल अयोध्या पहुंच गया है। इससे रामलला का जलाभिषेक किया जायेगा। वहीं रात के 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गई है। अब 23 जनवरी तक एंट्री पास वालों को ही अंदर आने की अनुमति मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे, वो यहां पर 4 घंटे तक रुकेंगे।

Latest news
Related news