Saturday, October 26, 2024

अखिलेश पर चढ़ा स्वामी प्रसाद का भूत, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने सपा पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कारसेवकों को लेकर दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी,कांग्रेस समेत सपा भी स्वामी प्रसाद की इस बयान की आलोचना कर रही है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है।

सपा और मौर्य की कहानी विक्रम बेताल जैसी

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की कहानी विक्रम बेताल जैसी है। अखिलेश यादव के ऊपर स्वामी प्रसाद मौर्य का भूत चढ़ गया है। वे स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं, वे जानते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के व्यक्ति है। उनके बयानों से उनकी पार्टी का बेड़ा गर्क होगा और वे जानते हैं कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसे ही बयान देते रहे तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को आने से कोई नहीं रोक सकता फिर भी पता नहीं क्या मजबूरी है।

राम दें सद्बुद्धि

इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि मुझे लगता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयानों के बयानवीर हो गए हैं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें ताकि उनके जीवन का कल्याण हो। उन्हें मोक्ष मिले।

जानिए क्या बोले थे मौर्य

मौर्य ने कासगंज में कहा कि तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा और शांति बनाये रखने के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। सरकार ने ऐसा करके अपने कर्तव्य का पालन किया था। मौर्य ने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी तो आराजतक तत्वों ने बड़े पैमाने पर फोड़ कर दी थी। जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने अमन और चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलवाई थीं।

Latest news
Related news