Friday, September 20, 2024

Ram Mandir: स्वामी प्रसाद विवादित बयानों के बयानवीर… भाजपा नेता ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कारसेवकों पर गोली चलाकर सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन किया था। मौर्य के इस बयान से यूपी में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा स्वामी प्रसाद के बयान पर भड़क गई है। बीजेपी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं। यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है।

राम दें सद्बुद्धि

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि मुझे लगता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयानों के बयानवीर हो गए हैं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें ताकि उनके जीवन का कल्याण हो। उन्हें मोक्ष मिले।

जानिए क्या बोले थे मौर्य

मौर्य ने कासगंज में कहा कि तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा और शांति बनाये रखने के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। सरकार ने ऐसा करके अपने कर्तव्य का पालन किया था। मौर्य ने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी तो आराजतक तत्वों ने बड़े पैमाने पर फोड़ कर दी थी। जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने अमन और चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलवाई थीं।

Latest news
Related news