Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • खड़गे-सोनिया को निमंत्रण देने पर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक हुए नाराज

खड़गे-सोनिया को निमंत्रण देने पर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक हुए नाराज

लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। सभी क्षेत्रों के […]

Advertisement
  • January 8, 2024 12:40 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। सभी क्षेत्रों के दिग्गजों को न्योता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि इसे लेकर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक ने नाराजगी जताई है।

इन्हें यहां आने की जरूरत नहीं

रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जो राम को नहीं मानते हैं और जो सनातन विरोधी हैं। उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए था। उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ऐसे सनातन विरोधियों को आमंत्रण देने की जरूरत नहीं है और न इन्हें यहां आने की जरूरत है।

जय श्री राम के लगे नारे

इसी बीच गुजरात से अयोध्या के लिए जा रही 108 फीट लंबी धूपबत्ती आगरा पहुंच गई है। 108 फीट लंबी धूपबत्ती जैसे ही आगरा पहुंची दर्शन करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। रामभक्तों ने धूपबत्ती के दर्शन कर उसपर फूल-माला अर्पित किए। धूपबत्ती को देखते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि यह धूपबत्ती डेढ़ महीने तक 50 किमी क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी।


Advertisement