Friday, September 20, 2024

Ram Mandir: ट्रस्ट ने साझा की राम मंदिर की मन मोह लेने वाली नई तस्वीरें

लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। इसी बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर की तस्वीरें साझा की हैं। देखिये तस्वीरें-

मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है।

खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी।

मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे।

Latest news
Related news