लखनऊ। यूपी में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड ने दस्तक ने दी है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 55 जिलों में रविवार और सोमवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है। सूर्य देव 2 दिन बादलों की ओट से दर्शन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल सकती है। इस दौरान रात […]
लखनऊ। यूपी में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड ने दस्तक ने दी है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 55 जिलों में रविवार और सोमवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है। सूर्य देव 2 दिन बादलों की ओट से दर्शन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल सकती है। इस दौरान रात का तापमान 12 तो दिन का 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। 9 जनवरी को हल्की बरसात की संभावनाएं हैं।
मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश की मानें तो, 10 जनवरी से मौसम काफी हद तक साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की बजाय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। 9 जनवरी से मकर संक्रांति तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बरसात हुई है और आगे भी इसी वजह से बारिश के आसार हैं।
इटावा, आगरा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, जालौन, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, शामली, सहारनपुर और महोबा आसपास के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा के साथ शीतलहर का भी असर दिखेगा।
लखनऊ, जालौन, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कानपुर, कन्नौज, कासगंज, कुशीनगर, कौशांबी, आगरा, लखीमपुर खीरी, अमेठी, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बदायूं, बहराइच, बलिया, बांदा, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बरेली, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, ललितपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।