Wednesday, October 23, 2024

सीएम योगी का रिकॉर्ड: काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले बने पहले CM

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सीएम योगी ने इन 6 सालों में बाबा के दरबार में 100 बार हाजिरी लगाई है। इस तरह से सीएम औसतन हर 21 दिन पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन करने पहुंचे है। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से सीएम योगी जब भी काशी जाते हैं, वो बाबा विश्वनाथ का दर्शन जरूर करते हैं। शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन काशी पहुंचकर विश्वनाथ धाम में दर्शन -पूजन किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। बाबा के दरबार में 100 बार हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।

जानिए CM योगी ने कब-कब लगाई बाबा विशेश्वर के दरबार में हाज़िरी

  • -वर्ष 2022, 9 सितंबर तक 88 बार
  • -वर्ष 2022, 1 अक्टूबर को 89वीं बार
  • -वर्ष 2022, 14 अक्टूबर को 90वीं बार
  • -वर्ष 2022, 6 नवंबर को 91वीं बार
  • -वर्ष 2022, 11 नवंबर को 92वीं बार
  • -वर्ष 2022, 11 दिसंबर को 93वीं बार
  • -वर्ष 2023, 8 जनवरी को 94वीं बार
  • -वर्ष 2023, 12 जनवरी को 95वीं बार
  • -वर्ष 2023, 19 जनवरी को 96वीं बार
  • -वर्ष 2023, 20 जनवरी को 97वीं बार
  • -वर्ष 2023, 4 फरवरी को 98वीं बार
  • -वर्ष 2023, 13 फरवरी को 99वीं बार
  • -वर्ष 2023, 18 मार्च को 100वीं बार

काल भैरव के दरबार भी 100 बार गए CM योगी

बता दें कि एक प्रदेश के सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में भी 100 बार दर्शन -पूजन कर इतिहास कर रखा हैं। काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में भी उन्होंने शनिवार की सुबह 100वीं बार हाजिरी लगाई। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तमाम दिशा-निर्देश दिए।

Latest news
Related news