Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • भव्य दिखता है अयोध्या का वाल्मिकी एयरपोर्ट, जानिए खूबियां

भव्य दिखता है अयोध्या का वाल्मिकी एयरपोर्ट, जानिए खूबियां

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वो महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट के पहले स्टेज का काम खत्म हो गया है, इसे बनाने में 1,450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बता दें […]

Advertisement
Valmiki Airport
  • December 29, 2023 10:56 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वो महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट के पहले स्टेज का काम खत्म हो गया है, इसे बनाने में 1,450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बता दें कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम रखा गया है।

वाल्मिकी एयरपोर्ट
वाल्मिकी एयरपोर्ट

जानिए एयरपोर्ट की ख़ासियत

  • इस एयरपोर्ट पर एक बार में दो बड़े विमान उतर सकते हैं।
  • इसके रनवे की लंबाई 3,000 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है।
  • इसके निर्माण का पहला चरण पूरा हो गया है।
  • पहले चरण में 1,450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
  • टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्गमीटर है।
  • साल में 10 लाख यात्री आवागमन कर सकेंगे।
  • टर्मिनल भवन का अगला हिस्सा श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है।
  • इसको भगवान राम के चित्रों और कलाकृतियों से सजाया गया है।
  • बारिश के जल संचयन का ख्याल रखा गया है।
  • यह एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम सुविधा से लैस है।
वाल्मिकी एयरपोर्ट
वाल्मिकी एयरपोर्ट

एयरपोर्ट से मिलेगा ये लाभ:

  • कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
  • पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • आसपास के एरिया का विकास होगा।

Advertisement