Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • अखिलेश का BJP पर निशाना, बोले- भाजपा को पहलवान बेटियों का नहीं दिखता दर्द

अखिलेश का BJP पर निशाना, बोले- भाजपा को पहलवान बेटियों का नहीं दिखता दर्द

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार दिया। इसके अलावा अखिलेश यादव महिला पहलवानों के समर्थन में भी उतरे। महिला पहलवान का समर्थन सपा प्रमुख अखिलेश यादव […]

Advertisement
  • December 28, 2023 10:49 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार दिया। इसके अलावा अखिलेश यादव महिला पहलवानों के समर्थन में भी उतरे।

महिला पहलवान का समर्थन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे दुख है इस बात का कि जो नारी वंदन और नारी सम्मान की बात कर रहे हैं, उन्हें पहलवान बेटियों का दुख नहीं दिखाई देता है। पहले भी हमने कहा कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं और महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

स्वामी प्रसाद पर क्या बोले अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि जब स्वामी प्रसाद बीजेपी में थे तब वो क्या बोलते थे। समाजवादी पार्टी हर धर्म का सम्मान करती है। जो धर्म जैसा है सपा ने उसे वैसे ही स्वीकार किया है। लेकिन भाजपा वालों से ये सवाल कीजिये कि जब मौर्य उनकी पार्टी में थे तो तब वो ऐसा क्यों नहीं बोलते थे।

उनकी मर्जी के बिना दर्शन नहीं

अखिलेश यादव ने प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर कहा कि मेरा मानना है कि बिना भगवान की मर्जी से कोई दर्शन करने नहीं जा सकता है। उनकी इच्छा के बिना कोई दर्शन नहीं पाता है। कब किसको भगवान का बुलावा आ जाये कोई कह नहीं सकता है।


Advertisement