Saturday, September 21, 2024

Kannauj News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही की हुई मौत

लखनऊ। कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव की गोली से घायल सिपाही सचिन राठी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही की जांघ में गोली लगी थी। रात 12:50 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

वारंट लेकर पहुंची थी पुलिस

दरअसल कन्नौज के विशुनगढ़ थानाक्षेत्र के धरनीधरपुर नगरिया गांव में सोमवार को वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पूर्व प्रधानपति और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां पर पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग करनी शुरु कर दी. बता दें, ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की गई। हमले में गोली लगने से घायल सिपाही सचिन राठी को कन्नौज जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया था। वहां रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। देर रात आपरेशन के बाद डॉक्टर ने सचिन को ICU में शिफ्ट किया था, जहां इलाज के दौरान रात 12:50 बजे सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच फरवरी 2024 को ही सिपाही सचिन की शादी तय थी। सचिन मुजफ्फरनगर का रहने वाले थे। वह 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।

हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी हुई गिरफ्तार

करीब 3 घंटे बाद पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व उसका पुत्र भी जख्मी हो गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पूर्व प्रधान पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, धरनीधरपुर नगरिया की पूर्व प्रधान श्यामादेवी के हिस्ट्रीशीटर पति अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली समेत कई थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे छिबरामऊ कोतवाली और विशुनगढ़ थाने की पुलिस हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर ही रही थी कि तभी घर के अंदर से अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

सीसीटीवी से देख रहा था हिस्ट्रीशीटर

बता दें, हिस्ट्रीशीटर गांव के खेत में आलीशान मकान में रहता था। जिसके चारों तरफ सीसीटीव कैमरे लगे हुए थे। पुलिस जिस तरफ से फायरिंग कर रही थी घर के अंदर से बाहर सारी गतिविधियां देख रहा था हिस्ट्रीशीटर। पुलिस की मानें तो जिस तरफ भी टीम का मूवमेंट होता था, वह उसी तरफ गोली चलाता रहा। बता दें, गांव में अशोक दबंगई करता था। उसने दबंगई के बल पर पत्नी को ग्राम प्रधान बनवाया।

जेसीबी के साथ पहुंची थी पुलिस

पुलिस फोर्स पर फायरिंग के बाद कई थानो की फोर्स पहुंची। वही फोर्स पहुचते ही ग्राणीण चर्चा कर रहे थे की पुलिस घर मे घुसने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकती है।

Latest news
Related news