Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather Today: यूपी में सर्दी का सितम, बरेली से बलिया तक गिरा पारा

UP Weather Today: यूपी में सर्दी का सितम, बरेली से बलिया तक गिरा पारा

लखनऊ। प्रदेश में ठंड हवाओं की वजह से मौसम (UP Weather Today)सर्द होता जा रहा है। रात में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिन में हल्की धूप निकल रही है लेकिन फिर भी कनकनी है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन जैसे-जैसे दिसंबर बीत रही है ठंड ने डराना […]

Advertisement
UP Weather Today
  • December 16, 2023 6:47 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। प्रदेश में ठंड हवाओं की वजह से मौसम (UP Weather Today)सर्द होता जा रहा है। रात में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिन में हल्की धूप निकल रही है लेकिन फिर भी कनकनी है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन जैसे-जैसे दिसंबर बीत रही है ठंड ने डराना शुरू कर दिया है। रात में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और मेरठ में तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। बरेली सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गया। वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.9℃ रिकॉर्ड किया गया है।

और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि 16 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम (UP Weather Today)शुष्क रहने वाला है। इस दौरान कोहरा रहने की संभावना है। 19, 20 और 21 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रह सकती है।अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

इन जिलों के तापमान में गिरावट

  • बरेली- 4.6℃
  • मेरठ- 5.6℃
  • मुजफ्फरनगर- 6.5℃
  • मुरादाबाद- 7.5℃
  • नजीबाबाद-6.8℃
  • शाहजहांपुर-6.8℃
  • गाजीपुर- 6.5℃
  • अयोध्या- 5.5℃
  • बहराइच- 6.8℃
  • बलिया-7.5℃
  • गोरखपुर- 7.4℃
  • कानपुर शहर- 6.4

Advertisement