Friday, September 20, 2024

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई होनी है। दरअसल वायनाड सांसद राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर विवादित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। मामले की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी आज पेश हो सकते हैं। बता दें कि मामले की सुनवाई दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है।

Latest news
Related news