Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP के CM के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे सीएम योगी, मिला न्योता

MP के CM के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे सीएम योगी, मिला न्योता

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दरअसल एमपी के सीएम ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि सीएम योगी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके आलावा पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह […]

Advertisement
  • December 12, 2023 5:39 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दरअसल एमपी के सीएम ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि सीएम योगी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके आलावा पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल होंगे।

सीएम योगी होंगे शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है, जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

जानिए कौन हैं मोहन यादव

मालूम हो कि सोमवार को राजधानी भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम बनाया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। ये ओबीसी वर्ग से आते हैं और संघ के बेहद करीबी बताये जाते हैं। 58 वर्षीय मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी की पढ़ाई की है। पहली बार 2013 में विधायक बने थे। 2018 में चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया था।


Advertisement