लखनऊ। यूपी में जिलों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इसमें अब फिरोजाबाद( Firozabad) भी शामिल हो गया है। बता दें कि फिरोजाबाद का नया नाम अब चंद्रनगर होगा। इसके नाम को लेकर नगर निगम में प्रस्ताव पास हो गया है। इसे अब शासन के पास भेजा जायेगा। योगी सरकार की मंजूरी मिलते ही […]
लखनऊ। यूपी में जिलों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इसमें अब फिरोजाबाद( Firozabad) भी शामिल हो गया है। बता दें कि फिरोजाबाद का नया नाम अब चंद्रनगर होगा। इसके नाम को लेकर नगर निगम में प्रस्ताव पास हो गया है। इसे अब शासन के पास भेजा जायेगा। योगी सरकार की मंजूरी मिलते ही फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर हो जायेगा।
दरअसल फिरोजाबाद( Firozabad) के नाम बदलने को लेकर साल पहले जिला पंचायत कार्यालय में बैठक हुई थी। तब प्रस्ताव रखा गया था और जिला पंचायत में यह पास भी हो गया था। लेकिन नगर निगम में अब तक यह पास नहीं हुआ था। जिसके बाद नगर निगम कार्यालय में कार्यकारिणी बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को रखा गया तो यह पास हो गया।
कार्यकारिणी में 12 लोगों की टीम में से 11 लोगों ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने पर मुहर लगाई। सिर्फ एक पार्षद रेहान ने इसका विरोध किया था। अब यह प्रस्ताव यूपी सरकार को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर हो जायेगा। इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास किया गया था। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, मुगलसराय रेलवे स्टेशन झांसी रेलवे स्टेशन और प्रतापगढ़ के कुछ स्टेशन का नाम भी बदला गया था।
Assembly Session: CM योगी का अखिलेश पर तंज , कहा- हमेशा विपक्ष में ही बैठें