Thursday, September 19, 2024

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत रॉय का निधन, जानें सहाराश्री का बिहार और उत्तर प्रदेश कनेक्शन

लखनऊ। मंगलवार को सहारा इंडिया ग्रुप के चेयर मैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया है। उन्होंने आखिरी सांस मुंबई में ली है। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। काफी दिनों से सहाराश्री सुब्रत रॉय गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सहाराश्री का पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर में लाया जाएगा, जहां उन्हें नम्र आँखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहाराश्री के निधन पर देश से लेकर विदेश के कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने दुःख जताया है।

सहाराश्री कैंसर से ग्रसित थे

एक बयान जारी कर सहारा समूह ने कहा कि नम्र आँखों के साथ सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग कर्मचारी एवं सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन की सूचना हम आपको देते हैं। मंगलवार रात 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट के कारण प्रेरक व्यक्तिक्त के मालिक सहाराश्री का निधन हुआ। एक सूचना के मुताबिक बताया गया है कि सहाराश्री कैंसर से ग्रसित थे जो उनके शरीर में पूर्ण रूप से फैल गया था। इसके साथ ही उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की भी बीमारी थी। बता दें कि सहारा श्री की तबीयत 12 नवंबर को अधिक खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग

10 जून 1948 को सुब्रत रॉय सहारा का जन्म हुआ था। इंडिया के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के वे फाउंडर थे। देशभर में वह ‘सहाराश्री’ के नाम से मशहूर थे। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म बिहार के अरारिया जिले में हुआ था। कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी हुई। इसके बाद सहाराश्री ने गोरखपुर के राजकीय तकनीकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया।

सहारा इंडिया की स्थापना 1978 में की

गोरखपुर से साल 1978 में सहाराश्री ने अपना व्यवसाय शुरू किया और उसी वर्ष वो सहारा इंडिया परिवार की स्थापना भी की। साल 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में सुब्रत रॉय का नाम शामिल किया था। आज हाउसिंग, मनोरंजन, मीडिया, रिटेल और वित्त सेवाओं जैसे तमाम सेक्टर में सहारा समूह अहम भूमिका निभा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि जून-2010 तक लगभग 1,09,224 करोड़ रूपये की सहारा समूह के पास परिसंपत्ति थी। सहाराश्री देश में व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक सबसे धनवान व्यक्ति थे। उनके पास कुल संपत्ति करीब 24882 करोड़ रुपये थी।

समाजवादी पार्टी ने निधन पर जताया दुःख

सहाराश्री के निधन पर समाजवादी पार्टी ने विशेष तौर पर शोक जताया है। सोशल मीडिया “एक्स” पर एक पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुःख प्रकट किया है। बता दें कि पार्टी ने पोस्ट के जरिए लिखा है, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन बेहद दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ये असीम दुःख शोकाकुल परिजनों को सहने का संबल प्राप्त हो।
सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, बेहद दुःखद।

Latest news
Related news