Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • PhD on PM Modi: वाराणसी की नजमा परवीन ने की PM मोदी पर PhD

PhD on PM Modi: वाराणसी की नजमा परवीन ने की PM मोदी पर PhD

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग उनका अलग-अलग तरीके से सम्मान करते हैं। बहुत सारे लोग पीएम मोदी को अपना आदर्श मानते हैं। इसी कड़ी में वाराणसी की रहने वाली नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर पीएचडी पूरी की है। […]

Advertisement
  • November 4, 2023 12:43 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग उनका अलग-अलग तरीके से सम्मान करते हैं। बहुत सारे लोग पीएम मोदी को अपना आदर्श मानते हैं। इसी कड़ी में वाराणसी की रहने वाली नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर पीएचडी पूरी की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्टरेट की शिक्षा पूर्ण करने वाली नजमा परवीन भारत की पहली मुस्लिम महिला है।

पीएम मोदी से हुईं प्रभावित

एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान नजमा ने कहा कि वो पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन और संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी पर शोध अध्ययन करना शुरू किया था। राजनीतिक विज्ञान विषय के अंतर्गत ‘नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व – एक विश्लेषणात्मक अध्ययन नामक टॉपिक था। नजमा परवीन ने इसे 2014 में शुरू किया जो कि 1 नवंबर 2023 को पूरा हुआ है।

इन विषयों को उठाया

नजमा के मुताबिक इसमें मुख्य तौर पर पांच अध्याय हैं। जिसमें कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, पीएम मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात के सीएम के तौर पर उनका कार्य , विपक्ष द्वारा लगाया गया आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग मुख्य है। इसके अलावा आरएसएस जुड़े होने के नाते मुस्लिम समुदाय के लिए उनका क्या नजरिया है इस पर भी अध्यन्न किया गया है।


Advertisement