Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • IIT BHU में छात्रा को नग्न कर छेड़खानी, बनाया गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल

IIT BHU में छात्रा को नग्न कर छेड़खानी, बनाया गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल

लखनऊ। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईआईटी बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्रा ने आईआईटी प्रॉक्टोरियल टीम के साथ लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने से IIT BHU परिसर में हड़कंप […]

Advertisement
  • November 2, 2023 9:28 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईआईटी बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्रा ने आईआईटी प्रॉक्टोरियल टीम के साथ लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने से IIT BHU परिसर में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्राओं के साथ छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं घटना को लेकर आईआईटी बीएचयू में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं ने आईआईटी प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरोप लगाए हैं।

जानिए मामला

छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में लंका पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक वह अपने छात्र दोस्त के साथ देर रात छात्रावास जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने आईआईटी बीएचयू कैंपस में उन्हें पकड़ लिया और दोनों को अलग-अलग जगहों पर ले गए। इसके बाद वो छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगे। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

आक्रोशित छात्रों ने किया प्रदर्शन

बीती रात हुई घटना को लेकर आईआईटी बीएचयू कैंपस के छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। आक्रोशित छात्र-छात्रा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईआईटी बीएचयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटना यहां पर अक्सर होती है। उनका कहना है कि लगातार निदेशक से कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई लेकिन अब तक यह काम नहीं हुआ। कैंपस पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से युक्त नही है।


Advertisement