Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड ने कपड़ा व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या, 30 लाख मांगी थी रंगदारी

ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड ने कपड़ा व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या, 30 लाख मांगी थी रंगदारी

लखनऊ। यूपी के कानपुर में अपहरण के बाद कपड़ा व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है। कपड़ा व्यापारी से उसके बेटे के अपहरण के बाद 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने जब रंगदारी नहीं दिया तो उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार बता दें कि […]

Advertisement
  • October 31, 2023 6:14 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के कानपुर में अपहरण के बाद कपड़ा व्यापारी के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है। कपड़ा व्यापारी से उसके बेटे के अपहरण के बाद 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने जब रंगदारी नहीं दिया तो उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि युवक का अपहरण कानपुर के रायपुरवा से किया गया। इसके बाद फजलगंज में उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी व्यक्ति को फजलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़के का नाम कुशाग्र बताया गया है।

ट्यूशन टीचर का बॉयफ्रेंड निकला आरोपी

आरोपी ने सबसे पहले कपड़ा व्यापारी के बेटे कुशाग्र का अपहरण किया और 30 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुशाग्र को अपहरण करने वाला उसके उसके ट्यूशन टीचर का बॉयफ्रेंड था।

तीन लोग हिरासत में

ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुशाग्र का अपहरण किया। फिर उसके पिता से 30 लाख रंगदारी मांगी और नहीं मिलने पर कुशाग्र को मार डाला। बता दें कि कुशाग्र का शव आरोपी के घर से ही मिला। पुलिस ने मौके से एक लड़का और 2 लड़कियों को भी हिरासत में लिया है।


Advertisement