Thursday, October 3, 2024

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का दावा… MP में BJP की बनेगी सरकार

लखनऊ। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। इसी बीच पांच राज्यों के चुनाव पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है।

कुर्सी के लालची लोगों का समूह

यूपी के उप मुख्यमंत्री ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कहा है कि 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच है। जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हम एमपी में फिर से भारी बहुमत के साथ आ रहे हैं। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि इनका गठबंधन केवल सत्ता के लिए है। यह कुर्सी के लालची लोगों का समूह है। यह ज़मीन पर कभी सफल नहीं होने वाला।

इन राज्यों में होना है चुनाव:-

मध्यप्रदेश- 17 नवंबर को राज्य की सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
छत्तीसगढ़ – 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
मिजोरम- 7 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
राजस्थान- 25 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
तेलंगाना- 30 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना

Latest news
Related news