Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ram Mandir: रामलला के लिए 8 किलो की चांदी से बना चरण पादुका, निकलेगी पद यात्रा

Ram Mandir: रामलला के लिए 8 किलो की चांदी से बना चरण पादुका, निकलेगी पद यात्रा

लखनऊ। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनने का काम तेजी से हो रहा है। मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी बीच कर्नाटक के एक भक्त ने 8 किलो की चांदी से रामलला […]

Advertisement
  • October 25, 2023 6:00 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनने का काम तेजी से हो रहा है। मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी बीच कर्नाटक के एक भक्त ने 8 किलो की चांदी से रामलला के लिए चरण पादुका बनाया है। राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान यह चरण पादुका प्रभु श्री राम को समर्पित की जायेगी।

चरण पादुका लेकर करेंगे पद यात्रा

दरअसल श्री राम को यह चरण पादुका कर्नाटक निवासी श्रीनिवासन ने समर्पित किया है। इसका पूजन करवा कर श्रीनिवासन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। इसके बाद श्रीनिवासन 26 अक्टूबर से चरण पादुका को लेकर पद यात्रा शुरू करेंगे। इसमें 200 राम भक्त भी शामिल होंगे। फिर 15 जनवरी को चरण पादुका यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद इसे प्रभु राम को पहनाया जायेगा। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आपको रामलला की सेवा करने का सुनहरा अवसर दे रहा है। दरअसल पुजारी के रूप में आपको रामलला की सेवा करने का मौका मिलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पुजारी बनने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

जानिए पात्रता

बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 रखी गई है। आवेदक की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। पात्रता एवं शर्तों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा रखी गई है। भर्ती में अयोध्या परिक्षेत्र के आवेदक को वरीयता दी जायेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसके लिए परीक्षा लेगा। परीक्षा पास करने वालों को पुजारी विशेषण प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें पुजारी पद पर बहाली दी जायेगी। वहीं प्रशिक्षण काल के दौरान अभ्यर्थी को दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति भी मिलेगी।


Advertisement