Thursday, October 3, 2024

सपा-कांग्रेस के बीच तकरार पर अखिलेश बोले- कोई मतभेद नहीं है

लखनऊ। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सपा और कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर एक दूसरे पर हमलावर है। इसका असर यूपी की सियासत पर भी दिख रहा है। प्रदेश में कांग्रेस और सपा के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश के बयान से ऐसा लगता है कि अब शायद दोनों पार्टियों के बीच मामला शांत होते हुए दिख रहा है।

जानिए क्या बोले अखिलेश

दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और सपा के बीच कथित मतभेद पर कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उनके यानी कांग्रेस के सोचने का तरीका कुछ और है और हमारे सोचने का कुछ और है। हम कहेंगे कि हरिद्वार में हमारी पार्टी का सांसद रहा, हम यहां पर संगठन बनाएंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे। क्या इससे किसी की नाराजगी हो सकती है?

अखिलेश बनेंगे प्रधानमंत्री

इधर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। उस पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर यह होर्डिंग लगाया है।

Latest news
Related news