Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • कानपुर देहात में डबल मर्डर: अवैध संबंधों की वजह से रिटायर्ड टीचर की तीसरी पत्‍नी और पिता की हत्या

कानपुर देहात में डबल मर्डर: अवैध संबंधों की वजह से रिटायर्ड टीचर की तीसरी पत्‍नी और पिता की हत्या

लखनऊ। यूपी के कानपुर देहात में रिटायर्ड शिक्षक के पिता और नव विवाहित पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। अमरौधा में बुधवार रात रिटायर्ड शिक्षक के गर्दन और शरीर पर कई वार किये गये। उनकी हालत गंभीर है और […]

Advertisement
  • October 19, 2023 6:51 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के कानपुर देहात में रिटायर्ड शिक्षक के पिता और नव विवाहित पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। अमरौधा में बुधवार रात रिटायर्ड शिक्षक के गर्दन और शरीर पर कई वार किये गये। उनकी हालत गंभीर है और कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक अपने से आधी उम्र की लड़की से तीसरी शादी करना चाहता था। उसने दो महीने पहले ही तीसरी शादी की थी। इस वजह से पहली और दूसरी शादी के बच्चें नाराज बताये जा रहे।

जानिए मामला

अमरौधा कस्बा के टंडन बाजार मोहल्ले में रहने 62 वर्षीय वाले विमल द्विवेदी इंटर कालेज में शिक्षक थे। वो दो महीने पहले ही रिटायर हुए थे। इसके बाद जगम्मनपुर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय खुशबू से कोर्ट मैरिज कर ली। वो अपने अमरौधा स्थित घर में अपने बुजुर्ग पिता रामप्रकाश द्विवेदी (85), अपनी तीसरी पत्नी खुशबू, पहली पत्नी की 22 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। उनकी बेटी मानसिक तौर पर बीमार बताई गई हैं। बुधवार की रात में विमल द्विवेदी, उनके पिता रामप्रकाश और पत्नी खुशबू पर धारदार हथियार से वार किया गया। जिसमें उनकी पत्नी और पिता की मौत हो चुकी हैं जबकि इनकी साँसे अभी चल रही है।

तीन शादियों से परिवार में कलह

इस डबल मर्डर की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। एसपी ने घटना के बारे में बताया कि विमल द्विवेदी ने तीन शादियां की थी। इनके बीच पारिवारिक कलह रहती थी। घटना में विमल के बेटों का हाथ बताया जा रहा है। विमल की पहली पत्नी की मौत बीस साल पहले हो गई थी। उनसे एक बेटा और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो गई है जबकि एक मानिसक बीमार है। घटना के वक़्त वो भी वहां पर एक कमरे में सो रही थी लेकिन उसपर किसी ने वार नहीं किया।

पिता के करतूतों से बेटे थे नाराज

पुलिस का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के एक साल बाद ही विमल ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से एक बेटा और बेटी है। अभी उनकी पत्नी अपने मायके में रहती हैं। विमल के परिवार वालों का कहना है कि दूसरी शादी के बाद से ही इनके परिवार में तनाव चल रहा था। दोनों पत्नी से जो बेटे हैं वो अपने पिता की हरकतों की वजह से परेशान रहते थे। तभी विमल ने कम उम्र की लड़की से तीसरी शादी कर ली। एसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में विमल के बेटों की संलिप्तता पाई गई है।


Advertisement