Wednesday, October 2, 2024

‘इंसाफ और फैसले में फर्क होता है’, सजा मिलने पर आजम खान की पहली प्रतिक्रिया

लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पति-पत्नी सहित तीनों दोषी करार दिये गये हैं। रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने आज़म खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला अज़ाम को दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद आज़म खान की इस मामले पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘इंसाफ और फैसले’ में फर्क

दरअसल जेल जाने के दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि ‘इंसाफ और फैसले’ में फर्क होता है। यह फैसला सुनाया गया है। पूरे चैनलों को पहले से ही पता था कि कितनों दिनों की सजा मिलेगी। वहीं सपा अध्यक्ष ने आजम खान को सजा मिलने पर कहा है कि हम लोगों को कोर्ट पर भरोसा है। आज नहीं तो कल उन्हें और उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिश और षड्यंत्र की गई है। यही वजह है कि आज उन्हें सजा मिली है। उन्होंने विश्वविद्यालय बनाया है। भाजपा के अंदर के लोगों का कहना है कि मुस्लिम हैं इसलिए उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है। सभी जानते हैं कि आजम खान को परेशान किया जा रहा है।

Latest news
Related news