Friday, September 20, 2024

देवरिया हत्याकांड: मृतक प्रेमचंद यादव समेत 11 लोगों की बंदूक का लाइसेंस रद्द, DM ने की कार्रवाई

लखनऊ। यूपी के देवरिया में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए मृतक प्रेम चंद यादव समेत गांव के 11 अन्य लोगों की बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। देवरिया के डीएम ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि जिलाधिकारी ने तीन लाइसेंस वारदात के बाद ही सस्पेंड कर दिये थे। जिसमें गेंदालाल यादव, जेल में बंद अनिरुद्ध यादव और अभी यादव की बंदूक है।

अब तक 21 लोग गिरफ्तार

इस सामूहिक नरसंहार में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को पहले ही अरेस्ट किया जा सकता है। नवनाथ मिश्रा मृतक प्रेमचंद यादव का राइट हैंड है। वह उनकी गाड़ी चलाता था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त नवनाथ मिश्रा को जब पता चला कि प्रेमचंद की हत्या हो गई है तो वह सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सत्य प्रकाश दुबे,गांधी और सलोनी की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। जहां 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन सुबह-सुबह जमीन विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। जिसके बाद गुस्साएं मृतक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है।

Latest news
Related news