लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया सामूहिक नरसंहार में मारे गए मृतक प्रेमचंद यादव के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि इस वारदात के बाद तहसीलदार ने 11 अक्टूबर को धवस्तीकरण का आदेश जारी किया था लेकिन 200 वर्ग गज में बने घर को गिराए जाने […]
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया सामूहिक नरसंहार में मारे गए मृतक प्रेमचंद यादव के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि इस वारदात के बाद तहसीलदार ने 11 अक्टूबर को धवस्तीकरण का आदेश जारी किया था लेकिन 200 वर्ग गज में बने घर को गिराए जाने के आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने देवरिया कांड के मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मृतक सत्यप्रकाश के बेटे देवेश दुबे से अखिलेश यादव से मिलने को साफ़ इंकार कर दिया। इसे लेकर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।
सपा प्रमुख ने कहा कि मैंने भी सुना है कि वो परिवार नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है। हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। जब बुलडोजर से किसी की मां बेटी को जला दिया गया आप उस परिवार से मिलने नहीं गए। उस बेटे को सरकार ने ठंड में नंगा किया था, मैं तो कहता हूं उस बेटे से क्यों नहीं मिलते हो जाकर। मैं आर्थिक सहायता इस परिवार की और अगर वो परिवार कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि योगी की सबसे बड़ी परिभाषा यही है जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख समझे। मुख्यमंत्री जी को किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए, वो मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के हैं किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए।