Sunday, September 22, 2024

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव से नहीं मिला पीड़ित देवेश, कहा- नरसंहार के लिए सपा जिम्मेदार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचे। वहां जाकर वो सबसे पहले सत्यप्रकाश दुबे के आवास पर गए। जिसके बाद इस सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पांचों मृतकों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद वो घर के अंदर पहुंचे जहां पर बिखरे हुए सामान को देखकर हैरान रह गए। वहीं सत्यप्रकाश दुबे के बड़े बेटे देवेश ने अखिलेश यादव से मिलने के लिए मना कर दिया। इस संबंध में उसने देवरिया DM को पत्र लिखकर कहा कि वो सपा प्रमुख से नहीं मिलना चाहता क्योंकि इससे उसके जान-माल को खतरा है।

किस मुंह से मिलने आ रहे अखिलेश

देवेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही हमारा उत्पीड़न हुआ है। उसके पिता सत्यप्रकाश ने गुहार लगाई लेकिन अखिलेश की सरकार में उनके न्याय नहीं मिला। देवेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव की सरकार में बैनामा नहीं हुआ होता तो फिर ये नरसंहार नहीं हुआ होता। अब जब उनकी सरकार में मेरे परिवार के साथ उत्पीड़न हुआ है तो फिर वो किस मुंह से मेरे से मिलने आ रहे हैं। मैं किसी भी हाल में उनसे मिलने को तैयार नहीं हूं।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। जहां 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन सुबह-सुबह जमीन विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। जिसके बाद गुस्साएं मृतक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है।

Latest news
Related news