Wednesday, October 2, 2024

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जानकारी दी। साथ ही योगी सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

चर्चा में हैं ब्रजेश पाठक

बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच इन दिनों जुबानी जंग छिड़ी हुई है। गुरुवार को अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा था। जिसके बाद ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपना नाम बदलकर सर्वेंट ब्रजेश पाठक कर लिया है। अब ब्रजेश पाठक ने अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है। अब फिर से इस मामले में अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गलत क्या बोला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर कहा कि उन्हें गवर्नमेंट सर्वेंट कह दिया तो इसमें गलत क्या बोला है। उन्हें बताना चाहिए कि JPNIC में ताला कैसे लगा। किसी अस्पताल में इलाज नहीं हो पा रहा है। सरकार एक ट्रिलियन की बात कर रही है जबकि डेंगू से गरीबों को बचा नहीं पा रहे हैं।

Latest news
Related news