Friday, September 20, 2024

‘इजरायल के झंडे से जनता को ठग रहे’ , अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

लखनऊ। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है। इस युद्ध में दोनों तरफ से हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सहित पश्चिमी देश इजरायल के पक्ष में है। वहीं अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है।

आतंकवाद के खिलाफ है हम लोग

सपा मुखिया ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश की जनता इस बार बीजेपी का सफाया करने जा रही है। आज देश में महंगाई की बात नहीं हो रही लेकिन इजरायल का झंडा लगाकर जनता को ठगा जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने इजरायल-फिलिस्तीन के बीच की लड़ाई पर कहा कि हम किसी भी लड़ाई के खिलाफ है। अगर किसी की जान जाती है तो हम उसके विरोध में है। हम लोग आतंकवाद के खिलाफ खड़े रहते हैं।

आज की नहीं है ये लड़ाई

इजरायल और हमास के बीच के जंग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग पिछड़े लोग है। उतने पढ़े- लिखे लोगों में नहीं आते हैं। हमें इन सब चीजों के बारे में इतना नहीं पता है। हम लोग तो समाजवादी है हम इतना जानते है कि किसी का भी नुकसान नहीं हो। उनके बीच की लड़ाई आज की नहीं है बल्कि बहुत लंबी लड़ाई है।

Latest news
Related news