Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • अरबपतियों की सूची में यूपी के 34 उद्योगपति, टॉप-10 में ये नाम शामिल

अरबपतियों की सूची में यूपी के 34 उद्योगपति, टॉप-10 में ये नाम शामिल

लखनऊ। हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में उत्तर प्रदेश ने कमाल कर दिया है। दरअसल अरबपतियों की लिस्ट में प्रदेश के 34 उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। बीतें एक सालों में इस सूची में उत्तर प्रदेश के 13 नए अरबपति जुड़े हैं। इतनी बढ़ी संपत्ति प्रतिष्ठित हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में उत्तर प्रदेश ने लंबी […]

Advertisement
  • October 12, 2023 1:11 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में उत्तर प्रदेश ने कमाल कर दिया है। दरअसल अरबपतियों की लिस्ट में प्रदेश के 34 उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। बीतें एक सालों में इस सूची में उत्तर प्रदेश के 13 नए अरबपति जुड़े हैं।

इतनी बढ़ी संपत्ति

प्रतिष्ठित हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2023 में देश के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में यूपी के 34 उद्योगपतियों ने अपनी जगह बनाई है। सिर्फ एक साल के अंदर यूपी में अरबपतियों की संख्या 21 से बढ़कर 34 हो गई। वहीं इनकी कुल संपत्ति 67,000 करोड़ से बढ़कर 87,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये नाम सबसे ऊपर

इस सूची में नंबर वन पर नोएडा, दूसरे नंबर पर कानपुर-आगरा और तीसरे नंबर पर राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश के 34 अरबपतियों में से 10 नोएडा, 6-6 कानपुर व आगरा, 5 लखनऊ से हैं। पहले नंबर पर घड़ी समूह के मुरलीधर ज्ञानचंदानी हैं जिनकी नेटवर्थ 4 हजार और उनके भाई बिमल ज्ञानचंदानी की 9,400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति 2,400 करोड़ रुपये बढ़ी है।

टॉप पर ये लोग:-

  • मुरलीधर ज्ञानचंदानी
  • बिमल ज्ञानचंदानी
  • दिनेश चंद्र अग्रवाल
  • सचिन अग्रवाल
  • अनिल कुमार सिंह
  • लक्ष्मण दास
  • बृजेश अग्रवाल
  • अलख पांडेय
  • हितेश ओबेराय
  • आनंद स्वरूप अग्रवाल

Advertisement