Wednesday, October 2, 2024

देवरिया हत्याकांड में ब्राह्मण बनाम यादव! जानिए ओम प्रकाश राजभर का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए सामूहिक नरसंहार के बाद राज्य में सियासत तेज हो रही है। सपा ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो सिर्फ एक पक्ष के साथ खड़ी है और दूसरे के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस पूरे विवाद में अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी कूद पड़े है।

जानिए क्या बोले राजभर

दरअसल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर से जब देवरिया कांड के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर हम यहीं कहना चाहते है कि अफवाह न फैलाएं। सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाएगी। हम इस पक्ष में नहीं है कि इसे ब्राह्मण बनाम यादव किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना में पाल, राजभर, ब्राह्मण और यादव शामिल है तो फिर ये एक जाति का मामला कैसे हो गया।

प्रेमचंद यादव के मकान की हुई फिर से पैमाइश

इधर, ये प्रेमचंद यादव के आलीशान मकान की आज दूसरी बार पैमाइश हुई है। जिसके बाद उसे लेकर सारे सवाल दूर हो गये। दरअसल दूसरी बार हुए पैमाइश में भी प्रेमचंद यादव का मकान सरकारी जमीन पर ही पाया गया है। वहीं मृतक प्रेमचंद यादव की पत्नी ने गलत मापी का आरोप लगाया। उन्होंने मकान का बैनामा होने का दावा किया और कहा कि प्रशासन की तरफ से उनसे कोई बात नहीं की गई है। अब जब हमारे पति इस दुनिया में नहीं है तो हमारे घर को गिराने की बात हो रही हैं।

Latest news
Related news