Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश

अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। वहीं अखिलेश यादव […]

Advertisement
  • October 10, 2023 7:39 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। वहीं अखिलेश यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम भावुक संदेश भी लिखा।

पिता के नाम अखिलेश का भावुक संदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं। आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि। साथ ही अखिलेश यादव ने कार्यक्रम की कई तस्वीरें भी शेयर की।

पिछले साल हुआ था निधन

मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर माह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और 10 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 1989 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद साल इसके बाद 1993 में और 2003 में भी वो यूपी के सीएम बने थे।


Advertisement