Wednesday, October 2, 2024

देवरिया घटना: प्रेमचंद यादव के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई भीड़, ‘बुलडोजर एक्शन’ पर बवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई करते हुए SDM और CO समेत कई सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। रविवार को सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई नेता और कई हज़ार लोग शामिल हुए। उन्होंने दुबे परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी बीच देवरिया के फतेहपुर गांव में सपा नेता और सैंकड़ों लोग पहुंचे।

पुलिस के साथ झड़प

सपा नेता मृतक प्रेमचंद यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस की टीम ने सैकड़ों लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि वो नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देखकर ASP,SDM,CO समेत कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बैरिया चौराहे को जाम कर दिया। बाद में SP ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

जबरन बुलडोजर कार्रवाई से नाराज लोग

बता दें कि मृतक प्रेमचंद यादव के समर्थन में आये लोगों का कहना है कि यादव परिवार के साथ अन्याय हो रहा है। उनके परिवार के साथ गलत किया जा रहा है। उनके मकान पर जबरन बुलडोजर कार्रवाई करने की कोशिश हो रही है। दरअसल देवरिया हत्याकांड में प्रेमचंद यादव समेत 4 आरोपियों के सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Latest news
Related news