Friday, September 20, 2024

यूपी: कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, खेल नीति का प्रस्ताव पास

लखनऊ। सीएम योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक की गई। जिसमें कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें खेल नीति को मंजूरी मिलना भी है। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चार निजी विश्विद्यालय को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी दी गई है। जिसमें टीएस मिश्रा विश्विद्यालय लखनऊ,वरुण अर्जुन विश्विद्यालय शाहजहांपुर, फारुख हुसैन विश्विद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्विद्यालय बिजनौर का नाम शामिल है।

अयोध्या को मिली बड़ी सौगात

बैठक में OBC आयोग की रिपोर्ट पर भी मुहर लगी। इसके साथ ही सरकार निकाय चुनाव के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि अप्रैल में निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसके आलावा यूपी सरकार की पर्यटन नीति पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना की जायेगी। ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम बनाया जायेगा। साथ ही अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चार लेन का होगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता यूपी में आयोजित की जाएगी।

Latest news
Related news