Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Lok Sabha Election: महिला वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने तैयार किया ख़ास प्लान

Lok Sabha Election: महिला वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने तैयार किया ख़ास प्लान

लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी नारी शक्ति वंदना अधिनियम के सहारे आधी आबादी के बीच अपना जनाधार मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बताया जा रहा आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी तकरीबन 20 से 30 प्रतिशत महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनायेगी। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा […]

Advertisement
  • September 29, 2023 9:10 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी नारी शक्ति वंदना अधिनियम के सहारे आधी आबादी के बीच अपना जनाधार मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बताया जा रहा आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी तकरीबन 20 से 30 प्रतिशत महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनायेगी। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान NDA ने 80 में से 11 सीटों पर महिला कैंडिडेट को मैदान में उतारा था।

महिला वोट बैंक पर निशाना

बीजेपी महिला मोर्चा ने भाजपा को इस अधिनियम का श्रेय दिलाने की कार्य योजना तैयार की है। इसमें बूथ, मंडल और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महिलाओं के बीच महिला मोर्चा अपना पैठ बनायेगी। बीजेपी ने 40 ऐसे जिले की लिस्ट तैयार की है, जो 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान महिला वोट बैंक की दृष्टि से पार्टी के लिए फायदेमंद नहीं रही। इन जिलों में महिलाओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा।

मौजूदा सांसदों का कटेगा पत्ता

महिलाओं को जागरूक करने के लिए बीजेपीअक्टूबर में प्रत्येक बूथ पर “चेतना यात्रा” निकालेगी। इसके तहत हर बूथ पर 10 नई महिला मतदाताओं को पार्टी के जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। इसके बाद यूपी में लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 20 से 30 प्रतिशत तक टिकट देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। बता दें कि यूपी में अभी एनडीए की 9 महिला सांसद हैं। जिसमें से 8 बीजेपी की है जबकि एक अपना दल की।


Advertisement