Friday, September 20, 2024

महिला आरक्षण बिल को लेकर काशी में निकला धन्यवाद मार्च, पीएम मोदी के निर्णय का किया स्वागत

लखनऊ। महिला आरक्षण बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। इस विधेयक के कानून बनते ही लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित हो जायेंगी। बुधवार को लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 456 वोट पड़े जबकि खिलाफ में दो लोगों ने मतदान किया। वहीं गुरुवार को राज्यसभा में मौजूद सभी 214 सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट डाला। वहीं इस बिल के पास होने पर प्रदेश की महिलाएं काफी प्रसन्न है।

पीएम मोदी के लिए निकाला धन्यवाद मार्च

इसे लेकर आज वाराणसी में महिलाओं ने धन्यवाद मार्च निकाला। काशी की सड़कों पर आज महिलाएं उतरीं और उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल भारतीय महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान है। इससे राजनीति में महिलाओं को योग्यता साबित करने का बड़ा मौका दिया गया है। इस बिल के पास होने पर महिलाओं में भारी उत्साह है। बता दें कि महिलाओं ने मुंशी प्रेमचंद्र स्मृति द्वार तक धन्यवाद मार्च निकाला था। साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ पीएम मोदी द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का उन्होंने स्वागत किया।

Latest news
Related news