Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश यादव बोले, ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का बीजेपी ने उड़ाया उपहास

अखिलेश यादव बोले, ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का बीजेपी ने उड़ाया उपहास

लखनऊ। सदन में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। इसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बता दें कि नये संसद भवन में केंद्र सरकार ने पहला बिल पेश किया। जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया। इस […]

Advertisement
  • September 20, 2023 7:35 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। सदन में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। इसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बता दें कि नये संसद भवन में केंद्र सरकार ने पहला बिल पेश किया। जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया। इस बिल से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें मिलने का प्रावधान है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बिल को आधा-अधूरा बताया है।

‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में मोदी सरकार ने आधा-अधूरा बिल पास पास करके ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास उड़ाया है। इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी। नयी संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू की है।

महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जायेंगे तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या ज़रूरत थी। भाजपा सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के तो इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है।


Advertisement