Monday, September 30, 2024

आगरा पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटा-बहू ने ताजमहल का किया दीदार

लखनऊ। G20 सम्मलेन के लिए देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया के टॉप लीडर्स जुट गए हैं। वहीं मेहमानों के स्वागत के लिए ताज नगरी आगरा भी तैयार है। G20 के मेहमानों को लेकर यहां पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। इसी कड़ी में आज इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटा-बहू ताज का दीदार करने पहुंचे।

खिंचवाई तस्वीरें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप अपनी पत्नी एरिना गुडोनो के साथ आगरा पहुंचे और दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार किया। जब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटा-बहू मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देख रहे थे तो उनके साथ उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य भी मौजूद थे। केसांग ने अपनी पत्नी एरिना गुडोनो के साथ ताजमहल देखा और बेंच पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचाई।

छूकर किया ताज को महसूस

इस दौरान केसांग की पत्नी ताजमहल की दीवारों को छूकर देख रही थी। केसांग जब आगरा पहुंचे तो यहां पर हल्की बारिश भी हुई। पूरा परिसर गिला नजर आया लेकिन बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में ताज की खूबसूरती और बढ़ गयी। केसांग पंगोरेप ने अपनी पत्नी के साथ उसी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई जहां पर अक्सर बड़े नेता खिंचवाते हैं।

Latest news
Related news