Friday, September 20, 2024

सपा की ‘जीत’ और भाजपा की ‘हार’ पर जानिए क्या बोले ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी के मऊ जिले के घोसी उपचुनाव सीट का परिणाम आ चुका है। सपा नेता सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 42,672 वोटों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124295 वोट मिले जबकि BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81623 वोट प्राप्त हुए। सुधाकर सिंह की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘भारत ने इंडिया को जिताया’ तक कह दिया है। वहीं बीजेपी के इस हार से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

जानिए क्या बोले ओपी राजभर

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने घोसी उपचुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोसी की सम्मानित जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में हार की समीक्षा करेंगे और इसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। जो भी परिणाम आये है उसका मैं स्वागत करता हूं और बीजेपी इस जनादेश का सम्मान करती है।

Latest news
Related news