Friday, September 20, 2024

घोसी के किंग बने सुधाकर सिंह, दारा सिंह को 42,672 वोटों से दी मात

लखनऊ। यूपी के मऊ जिले के घोसी उपचुनाव सीट का परिणाम आ चुका है। सपा नेता सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 42,672 वोटों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124295 वोट मिले जबकि BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81623 वोट प्राप्त हुए। सुधाकर सिंह की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘भारत ने इंडिया को जिताया’ तक कह दिया है।

रिजल्ट परिवर्तन के संकेत

घोसी उपचुनाव को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा बड़े मार्जिन से यह चुनाव जीत गयी है। 2024 में भी ऐसे परिणाम आएंगे। यह उपचुनाव 2024 के लिए इशारा है। आप सांसद ने संजय सिंह ने भी सपा की जीत पर ट्वीट कर ख़ुशी जताई है। उन्होंने लिखा कि INDIA ने NDA को हराया। इंडिया वाले जीते और अडानी वाले हारे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। घोसी में सपा उम्मीदवार ने 43 हज़ार वोटों से भाजपा को हराया तो वहीं बंगाल में TMC ने उस सीट पर विजय हासिल की जो भाजपा की थी। लोकसभा चुनाव के पहले ये परिणाम परिवर्तन का बड़ा संकेत है।

Latest news
Related news