Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ghosi Bypolls Result: 16वें राउंड में सुधाकर सिंह की जबरदस्त बढ़त, दारा सिंह 26041 वोटों से पीछे

Ghosi Bypolls Result: 16वें राउंड में सुधाकर सिंह की जबरदस्त बढ़त, दारा सिंह 26041 वोटों से पीछे

लखनऊ। यूपी के मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने अपनी बढ़त लगातार बनाये रखी है। 16वें राउंड की समाप्ति हो चुकी है और बीजेपी को बुरी तरह से पछाड़कर सपा आगे है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 26041 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर […]

Advertisement
  • September 8, 2023 8:35 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने अपनी बढ़त लगातार बनाये रखी है। 16वें राउंड की समाप्ति हो चुकी है और बीजेपी को बुरी तरह से पछाड़कर सपा आगे है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 26041 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल गिने गए वोट में से लगभग 59 फीसदी वोट मिला है जबकि बीजेपी प्रत्याशी 36 फीसदी वोट मिला है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में काउंटिंग

काउंटिंग के दौरान मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं। साथ ही 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है। वहीं मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में काउंटिंग हो रही है। इसके लिए 3 सीओ,17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। साथ ही 600 आरक्षी,2 कंपनी PAC,2 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है।


Advertisement