Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • गाजियाबाद: डर के मारे मां-बाप को नहीं बताया, पड़ोसी के कुत्ते काटने से डेढ़ महीने बाद बच्चे की मौत

गाजियाबाद: डर के मारे मां-बाप को नहीं बताया, पड़ोसी के कुत्ते काटने से डेढ़ महीने बाद बच्चे की मौत

लखनऊ। गाजियाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल एक 14 साल के बच्चे ने डर की वजह से अपने घरवालों को एक महीने तक यह नहीं बताया कि उसे कुत्ते ने काटा है। बाद में बच्चे की मौत हो गयी। वहीं पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ […]

Advertisement
  • September 6, 2023 12:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। गाजियाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल एक 14 साल के बच्चे ने डर की वजह से अपने घरवालों को एक महीने तक यह नहीं बताया कि उसे कुत्ते ने काटा है। बाद में बच्चे की मौत हो गयी। वहीं पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गयी है।

डर से छुपाई परिजनों से बात

घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में मौजूद चरण सिंह कॉलोनी की है। सोमवार को 14 वर्षीय शाहवेज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहवेज को करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। उसने डर के मारे घरवालों को इस बारे में नहीं बताया। कुछ दिन तक छुपाने के बाद उसे तकलीफ होने लगी और उसके बर्ताव में बदलाव आने लगा तब जाकर परिवार वाले को पता चला।

नहीं बचा पाए डॉक्टर

बता दें कि शाहवेज को रेबीज हो गया था, इस कारण उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। एक सितम्बर से ही उसने खाना पीना छोड़ दिया था। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के अस्पतालों में गए लेकिन उसका इलाज नहीं हो पाया। अंत में उसे बुलंदशहर ले जाकर आयुर्वेदिक डॉक्टर से दिखाया गया। सोमवार को जब उसे बुलंदशहर से लाया जा रहा था तो एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गयी। वहीं इस घटना से उसके घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Advertisement