लखनऊ। देश में अचानक से भारत बनाम इंडिया नाम की चर्चा तेज हो गयी है। सियासी गलियारों में इसे लेकर बयानबाजी भी खूब हो रही है। पक्ष और विपक्ष वापस में एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। इसी बीच बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेसवार्ता की है। जिसमें उन्होंने कहा कि […]
लखनऊ। देश में अचानक से भारत बनाम इंडिया नाम की चर्चा तेज हो गयी है। सियासी गलियारों में इसे लेकर बयानबाजी भी खूब हो रही है। पक्ष और विपक्ष वापस में एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। इसी बीच बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेसवार्ता की है। जिसमें उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करना गलत है। संविधान में भारत नाम का बहुत सम्मान है।
बसपा सुप्रीमों ने आगे कहा कि देश के नाम को लेकर संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश हो रही है। ये सब बीजेपी और विपक्ष की मिलीभगत है। भारत- इंडिया की राजनीति लोगों को समझ में आ रहा है। मामले में सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान ले। भाजपा को विपक्ष के इंडिया नाम पर रोक लगाना चाहिए। बसपा दोनों गठबंधन से दूर रहेगी। देश के नाम पर संकीर्ण राजनीति हो रही है और भाजपा संविधान बदलने की कोशिश में लगी हुई है।