Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • घोसी उपचुनाव: सपा ने चुनाव आयोग से CO को सस्पेंड करने की मांग, जानिए मामला

घोसी उपचुनाव: सपा ने चुनाव आयोग से CO को सस्पेंड करने की मांग, जानिए मामला

लखनऊ। यूपी के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। यहां पर सीधा मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच है। बीएसपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है जबकि कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। इसी बीच घोसी उपचुनाव में मतदान को लेकर सपा ने चुनाव आयोग से […]

Advertisement
(घोसी उपचुनाव)
  • September 5, 2023 6:32 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। यहां पर सीधा मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच है। बीएसपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है जबकि कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। इसी बीच घोसी उपचुनाव में मतदान को लेकर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। समाजवादी पार्टी ने CO विनीत सिंह पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया।

सीओ बीजेपी का एजेंट

सपा ने ट्वीट कर कहा है कि CO विनीत सिंह मतदाताओं पर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं की ID छीन ली है। सपा ने कहा कि घोसी उपचुनाव में सीओ विनीत सिंह बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का वोटर आईडी तथा आधार कार्ड छीन कर ले गए और वोट डालने पर FIR दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में चुनाव आयोग संज्ञान ले और सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो।

455 बूथों पर वोटिंग

मालूम हो कि घोसी विधानसभा के 455 बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। नौ बजे तक दो घंटे में 9.12% मतदान हुआ था। विधानसभा उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्रों पर बनाए गए हैं जिसमें 455 बूथों पर मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। उपचुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर अपना वोट डालेंगे।


Advertisement