Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी, कल होगी वोटिंग

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी, कल होगी वोटिंग

लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घोसी उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर पाएंगे। इसके लिए 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। […]

Advertisement
  • September 4, 2023 12:53 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घोसी उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर पाएंगे। इसके लिए 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान 3 उड़नदस्ता, 3 वीडियो निगरानी टीम लगाई जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए मतदाता 0547-2990901-2221565 नंबर पर फ़ोन कर सकते हैं। साथ ही वोटर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व अन्य पहचान पत्र से भी मतदान कर पाएंगे। वहीं वोटिंग के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी। हरेक गतिविधि पर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक नजर रखेंगे।


Advertisement