लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। वहीं जनपद में पूर्व विधायक के निधन से शोक की लहर है। बता दें कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनसे मेदांता अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। रामपाल यादव सीतापुर […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। वहीं जनपद में पूर्व विधायक के निधन से शोक की लहर है। बता दें कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनसे मेदांता अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। रामपाल यादव सीतापुर के लोकसभा प्रभारी थे।
सीतापुर की बिसवा विधानसभा सीट से सपा के विधायक रह चुके रामपाल यादव के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें लीवर कैंसर था। 58 साल के रामपाल यादव के निधन से सपा के नेताओं में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव तंबौर के भानपुर में होगा। रामपाल यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।