Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: बागपत के युवक ने चांद पर खरीदी 5 एकड़ जमीन, चंद्रयान-3 की सफलता से रहने की जगी उम्मीद

यूपी: बागपत के युवक ने चांद पर खरीदी 5 एकड़ जमीन, चंद्रयान-3 की सफलता से रहने की जगी उम्मीद

लखनऊ। चांद पर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग से देश में खुशी की लहर है। इसमें यूपी के बागपत के एक डॉक्टर और उनके बेटे की खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि उन्हें उम्मीद जग गई है कि भविष्य में उनके चांद पर रहने का सपना पूरा हो सकता है। ढाई लाख में खरीदी जमीन […]

Advertisement
  • August 28, 2023 7:04 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। चांद पर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग से देश में खुशी की लहर है। इसमें यूपी के बागपत के एक डॉक्टर और उनके बेटे की खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि उन्हें उम्मीद जग गई है कि भविष्य में उनके चांद पर रहने का सपना पूरा हो सकता है।

ढाई लाख में खरीदी जमीन

दरअसल बागपत के बामनौली के रहने वाले डॉक्टर राजवीर सिंह एवं उनके बेटे अपूर्व को चंद्रयान 3 की सफलता से ज्यादा ही खुशी मिली है। उनका कहना है कि 15 साल पहले उन्होंने चांद पर 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। ऐसे में अब उन्हें उम्मीद हो गई है कि भविष्य में वो लोग वहां पर जा सकते हैं।

जानिए कैसे खरदी जमीन

राजवीर सिंह के बेटे अपूर्व ने 15 साल पहले संयुक्त राष्ट्र की द लूनर रिपब्लिक सोसायटी से ढाई लाख में चांद पर 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। वर्तमान में वो साउथ दिल्ली के सैनिक विहार में रह रहे हैं। अपूर्व को रिपब्लिक सोसाइटी ने जमीन की रजिस्ट्री के साथ चांद की नागरिकता भी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से संपर्क करके उन्होंने जमीन खरीदी थी।


Advertisement