Friday, September 20, 2024

23 अगस्त को जन्में बच्चों का नाम चांद, चंद्रमा, चांदनी और चंद्रयान पर रख रहे लोग

लखनऊ। 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर ली। जिसके बाद से देश में जश्न का माहौल है। वहीं कुछ लोग इस तारीख को जन्में बच्चों का नाम चांद, चंद्रमा, चांदनी और चंद्रयान के नाम पर रखा है।

चंद्रयान के नाम पर रख रहे नाम

गोरखपुर के जिला अस्पताल में 23 तारीख को 7 बच्चों का जन्म हुआ है। सभी सातों बच्चों के नाम इसी आधार पर रखे गए हैं। नवजात बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि यह हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है कि आज के दिन जहां एक तरफ समूचे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन हमारे घर में बच्चों ने जन्म लिया है। यह हमारे लिए बेहद ही सौभाग्य की बात है। इसी खुशी में आज के दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए 23 अगस्त को जन्मे बच्चों के नाम चंद्रयान, चांदनी और चंद्रमा रख रहे हैं।

भारत का चंद्र मिशन सफल

बता दें कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर ली। इसके साथ ही भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन को सफल होते हुए देखने के लिए भारत समेत दुनिया भर के लोगों में दिलचस्पी देखी गयी।

Latest news
Related news