लखनऊ। घोसी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा 40 नेताओं एवं मंत्री का नाम शामिल है। बता दें कि बीजेपी के स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए प्रचार करेंगे।
सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर
इस सूची में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित 40 नेता स्टार प्रचारक रहेंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस चुनाव में पूर्व सपा विधायक दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है तो सामाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा और बीजेपी में घोसी सीट को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
ये लोग बने स्टार प्रचारक:
- सीएम योगी आदित्यनाथ
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य
- प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह
- प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
- महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह
- राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
- राधा मोहन दास अग्रवाल
- कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- स्वतंत्र देव सिंह
- बेबी रानी मौर्य
- नंदगोपाल गुप्ता नंदी
- अनिल राजभर
- अरविंद कुमार शर्मा
- राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर
- धर्मवीर प्रजापति
- रवींद्र जायसवाल
- गिरीश यादव
- असीम अरुण
- दयाशंकर सिंह
- दयाशंकर मिश्रा दयालु
- नरेंद्र कश्यप
- राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम
- दानिश आजाद अंसारी
- राकेश राठौर गुरू
- केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी
- कौशल किशोर
- सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
- प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य
- अनूप गुप्ता
- प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह
- क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय