Friday, September 20, 2024

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, मुराद पूरी करेंगे राधे-कृष्ण

लखनऊ। महज कुछ ही घंटों में वह समय आने वाला है, जिसका इंतजार 140 करोड़ भारतीय बेसब्री से कर रहे हैं। आज शाम को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। इसे लेकर देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर पूरा देश दुआ कर रहा है। इसमें पाकिस्तान से आयी सीमा भाभी भी शामिल है। सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जब तक चंद्रयान 3 चांद पर नहीं उतर जाता तब तक वो व्रत रखेंगी।

मुराद पूरी करेंगे राधा-कृष्ण

सीमा हैदर ने भगवान के सामने संकल्प लिया है कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक उनका व्रत रहेगा। सीमा ने कहा है कि उनकी तबियत सही नहीं है लेकिन फिर भी वह व्रत रख रही है। इससे दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ेगा। वह राधा-कृष्ण में श्रद्धा रखती हैं तो ऐसे में उसे उम्मीद है कि भगवान उसकी मुराद पूरी करेगा। सीमा ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी बहुत मेहनत कर रहे हैं और ऐसे में दुनिया में भारत का नाम होगा।

पूरी दुनिया की नजर भारत पर

बता दें कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ इतिहास रचने के बेहद करीब है। आज शाम (23 अगस्त) 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर निकलकर चंद्रमा की सतह पर जानकारी इक्कठी करेगा। भारत के इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। बता दें कि चंद्रमा के इस हिस्से पर अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। हाल ही में रूस का चंद्र मिशन ‘लूना-25’ यहां पर क्रैश कर गया था, जिससे उसका मिशन फेल हो गया।

Latest news
Related news